गोरखपुर, फरवरी 11 -- महावनखोर। क्षेत्र के राजकीय अभिनव विद्यालय नेतवर बाजार में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. शशांक कुमार द्विवेदी व मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डा.) उमेश नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ही देश का समग्र विकास संभव है। प्रधानाचार्य डा. शशांक कुमार द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता एवं रचनात्मकता के विकास का माध्यम है। विशिष्ट अतिथि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.