मेरठ, फरवरी 17 -- मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता नेहरू नगर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 46वें वार्षिकोत्सव का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाषचंद बोस सभागार में हुआ। भव्य समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, शूटर दादी प्रकाशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गेस्ट ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुबुही खान रहीं। ऊंची कूद की खिलाड़ी रीत राठौर, पैरा खिलाड़ी अनमोल और प्रियांश, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों को सपनों के साकार होने का मंत्र दिया। मार्डन स्कूल नेहरूनगर की प्रधानाचार्या शिवानी खन्ना, मार्डन मास्टर प्ले स्कूल श्यामनगर की प्रिंसीपल यशी सिंह, मॉर्डन मास्टर प्ले स्कूल शास्त्रीनगर के प्रधानाचार्य ऋषि खन्ना एवं ...