बस्ती, जुलाई 4 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है। गुरुवार शाम तीन बजे के बाद से जलस्तर नीचे जाने लगा, जबकि गुरुवार सुबह 10 बजे अयोध्या में जल स्तर वार्निंग लेवल से 20 सेमी ऊपर थी। जलस्तर घटने से ग्रामीणों को फौरी तौर पर बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है। सरयू नदी का जलस्तर बुधवार शाम सात बजे को वार्निंग लेबल को पार कर गया। गुरुवार सुबह यह 91.93 मीटर पर पहुंच गया था। केंद्रीय जल अयोध्या के कर्मी रामतिलक ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर गुरुवार दिन में तीन बजे 91. 91 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो शाम को छह बजे 91.88 मीटर पर पहुंच गया। नदी का रूख घटाव की तरफ है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। विक्रमजोत क्षेत्र के छतौना, संदलपुर, चांदपुर और रानीपुर कठवनिया के पास नदी की धारा के सीधे टकरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.