रुडकी, मई 15 -- साधन समिति सचिव परिषद और सहकारी समिति कर्मचारी कल्याण यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों का बीटीगंज स्थित जिला सहकारी बैंक पर गुरुवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने दूसरे दिन भी बैंक के किसी प्रतिनिधि के नहीं पहुंचने पर रोष व्यक्त किया। धरने की समय सीमा बढ़ाकर अब 17 मई कर दी गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस समय अन्य जिलों में कैडर फंड में डेढ़ फीसदी अंशदान जमा कराया जा रहा है। जबकि केवल हरिद्वार जिले में स्थिति विपरीत है। यहां पर केवल आधा प्रतिशत अंशदान जमा किया जा रहा है। अंशदान कम होने के चलते कार्मिकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अधिकारी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मजबूरी में उन्हें धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाना पड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.