टिहरी, मई 18 -- सभासद विजय कठैत ने ईओ नई टिहरी पालिका को पत्र लिखकर वार्ड 9 में जनहितों के कामों को तेजी से करवाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से ईओ को बताया कि वार्ड 9 में जगह-जगह खराब स्ट्रीट लाईटों को ठीक किया जाय। झाड़ियों का कटान व बंद नालों को खोला जाय। वार्ड में क्षतिग्रस्त सीढ़ियां बच्चों व बुजुर्गों के लिए खतरा बनी हुई हैं। इन्हें तत्काल ठीक करवाया जाना जरूरी है। वार्ड के क्षतिग्रस्त पार्कों को ठीक करने के साथ ही पार्कों की गंदगी को भी दूर किया जाय। वार्ड में बंदरों व कुत्तों के आतंक से भी लोग परेशान हैं। जिन्हें जनता को तत्काल राहत दिलाई जाय। वार्ड के टूटे शौचालयों की मरम्मत के साथ ही इन स्थलों पर फैली गंदगी को दूर करने का काम किया जाय।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.