सहारनपुर, अप्रैल 20 -- सहारनपुर शनिवार को दीपक बाठला द्वारा नाम वापस लिए जाने के चलते भाजपा प्रत्याशी गौरव जैन को निर्विरोध चुना गया। खास बात है कि वार्ड 53 के पूर्व पार्षद रविसेन जैन के निधन के बाद सीट खाली हुई थी। भाजपा ने गौरव जैन को प्रत्याशी बनाया था। दो मई को वार्ड 53 में पार्षद पद के लिए चुनाव का कार्यक्रम था और 19 अप्रैल यानि शनिवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। प्रताप नगर के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया था। भाजपा ने रविसेन जैन के पुत्र गौरव जैन को प्रत्याशी घोषित किया था। गौरव के अलावा शोभित जैन और दीपक कुमार बाठला ने नामांकन किया था। स्कूटनी के दौरान शोभित जैन के पर्चा खारिज हो गया था। जिसके चलते दो दावेदार मैदान में थे। शनिवार को दीपक कुमार बाठला द्वारा नामांकन वापस लिया और गौरव जैन को निर्विरोध पार्षद निर्वाचित किया गया। ...