मधुबनी, जनवरी 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम की छह को होने वाली बोर्ड बैठक से पहले वार्ड संख्या 42 की पार्षद प्रभावती देवी ने जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को बैठक के एजेंडे में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने महापौर अरुण राय और नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती को ज्ञापन देकर कहा है कि वार्ड 42 के लोग लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं, खासकर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पार्षद ने अपने पत्र में बताया कि नगर निगम के ज्ञापांक 1372 दिनांक 18 सितंबर 2025 में वार्ड 42 की नल-जल योजना के अधूरे कार्यों का उल्लेख किया गया था। अब तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है, जबकि इसके पूर्ण होने से 543 परिवारों को सीधे घरों में पानी की आपूर्ति शुरू हो सकती है। इन्होंने नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव व डीएम को भी इससे संबंधित ज्ञापन दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.