समस्तीपुर, अगस्त 27 -- पंचायती राज व्यवस्था से हटकर शहरी व्यवस्था में आए नगर निगम का वार्ड 38 नया वार्ड है। समस्तीपुर प्रखंड के हरपुर पंचायत में पहले वार्ड 38 का इलाका पड़ता था। वार्ड 38 में विभिन्न जाति के लोग रहते हैं। दस हजार से अधिक की आबादी है। यहां की मुख्य सड़क उजियारपुर प्रखंड को जाती है। इस वार्ड में भमरुपुर, कोईर, हसरैलिया, अमर सिंह स्थान, साह टोला, पासवान टोला, कापर टोला, चौधरी टोला, झा टोला, मुस्लिम टोल आदि हैं। यहां के लोगों की पीड़ा है, कि विकास के मामले में उनका नया वार्ड काफी पीछे है। बोले समस्तीपुर अभियान के तहत लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया। वे कहते हैं, कि नगर निगम का बोर्ड गठन के तीन साल गुजर चुके हैं। फिर भी, नगर निगम ने उनके वार्ड के लिए पर्याप्त फंड रहते विकास नहीं किया। अपने वार्ड पार्षद को समस्या का दुखड़ा लगातार सु...