रांची, फरवरी 16 -- रांची , सवांददाता। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड संख्या-34 में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशी कमलेश आर्या ने सोमवार को समर्थकों के साथ पदयात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्य चौक से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न मोहल्लों से गुजरी, जहां उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया। अपने चुनाव चिह्न 'साइकिल पंप' पर वोट की अपील करते हुए आर्या ने सड़क, नाली और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। पदयात्रा के बाद बैठक में स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं ने वार्ड को आदर्श बनाने हेतु ठोस रणनीति पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...