भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता निगम क्षेत्र के वार्ड 29 गोड़ी टोला में छह महीने से प्याऊ का बोरिंग खराब रहने के कारण लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे 50 परिवार से ज्यादा परेशान हैं। इस बाबत पार्षद पति नंद गोपाल बुधवार को बोरिंग ठीक कराने की मांग को लेकर नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। नंद गोपाल ने बताया कि प्याऊ के बोरिंग के लिए टेंडर हो गया है, लेकिन संवेदक के साथ करार नहीं होने के कारण काम नहीं किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.