नवादा, मार्च 3 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा नगर के वार्ड नम्बर 25 में नल-जल का पानी सभी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। अभी भी आधे घरों में पाइप का कनेक्शन नहीं किया गया है। इस कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। निराशाजनक तो यह है कि वार्ड में चापाकल की उपलब्धता भी नगण्य है। इस कारण पेयजल का संकट हमेशा बना रहता है। यह संकट गर्मी में और भी बड़ा हो जाता है। नल-जल जैसी बड़ी समस्या के साथ ही इस वार्ड में जल निकासी की समस्या भी गंभीर है। ऐसे में इस सड़क की स्थिति भी दयनीय हो कर रह गयी है। विभिन्न बाधाओं और असुविधाओं के कारण नाली निर्माण का कार्य भी निर्बाध नहीं हो पाने से अलग ही दिक्कत बनी हुई है। आरंभिक शिक्षण के साधन आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति भी अच्छी नहीं है। वार्ड में दो आंगनबाड़ी केन्द्र हैं लेकिन दोनों का अपना भवन नहीं है। प्रारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.