भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 में सुविधाओं के आभाव में कई मोहल्ले के लोग परेशानी का सामना करने को मजबूर थे। इस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में समस्याओं को जानने और लोगों से प्रतिक्रियाओं को प्राप्त करने के लिए हिन्दुस्तान अखबार की ओर से बोले भागलपुर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों की सामने आई प्रतिक्रिया को भी प्रमुखता से अखबार में प्रकाशित कराया गया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। और वार्ड के कई मोहल्लों के लिए विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें अधिकांश योजनाओं को पूरा कर लिया गया है। नगर निगम की ओर से विकास योजनाओं के लिए निकाले गए टेंडरों में से इस वार्ड की एक योजना का टेंडर एकल संवेदक या किसी संवेदक के दिलचस्पी नहीं दिखाने की वजह से फंस गई थी। जिसके बाद अब नगर निगम ने प...