भभुआ, जनवरी 5 -- कूड़ादान होने के बावजूद बाहर फेंका जा रहा कचरा, दुर्गंध से जनजीवन प्रभावित कार्रवाई के अभाव में बेलगाम गंदगी, नगर परिषद की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 19 में स्वच्छता व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। नगर परिषद द्वारा कूड़ादान रखे जाने के बावजूद नागरिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। वह कचरा कूड़ादान में डालने के बजाय उसके आसपास ही फेंक दे रहे हैं। इसका सबसे अधिक खामियाजा उन परिवारों को भुगतना पड़ रहा है, जिनके घरों के सामने कचरे का ढेर जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक दिन भी कूड़ा उठाव नहीं होता है, तो उससे उठने वाली तेज दुर्गंध आसपास के घरों में फैल जाती है, जिससे परेशानी होती है। वार्ड के निवासी बच्चू तिवारी, मगन सिंह, रामजस सिंह, सुरेंद्र सिं...