मधुबनी, जनवरी 15 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सूरतगंज वार्ड संख्या 15 में सड़कों पर जलजमाव की समस्या लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है। बारिश के मौसम में यहां जलजमाव होना आम बात रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बीते करीब 10 दिनों से बिना बारिश के ही इलाके की सड़कों पर गंदा पानी जमा है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके की सड़कों पर भरा गंदा पानी लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रहा है। सुबह काम पर निकलने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस समस्या से जूझने को मजबूर हैं। जलजमाव के कारण न केवल पैदल चलना दूभर हो गया है, बल्कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन भी जोखिम भरा साबित हो रहा है। कई स्थानों पर सड़कें पूरी त...