मधुबनी, जनवरी 4 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 14 का एक बड़ा हिस्सा आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। विकास के तमाम दावों और योजनाओं के बावजूद यह इलाका जमीनी हकीकत में बदहाली का प्रतीक बना हुआ है। वार्ड 14 की सबसे गंभीर समस्या यहां की जर्जर सड़क और उस पर सालभर बना रहने वाला गंदे पानी का जलजमाव है, जो स्थानीय लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी ही नहीं बल्कि एक गंभीर खतरा भी बन चुका है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस इलाके में वर्ष के 365 दिन सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। हालात इतने खराब हैं कि सड़क और नाले के बीच का फर्क ही मिट चुका है। सड़क पर बहता और जमा हुआ गंदा पानी न केवल बदबू फैलाता है, बल्कि राहगीरों के लिए चलना भी दूभर कर देता है। खासकर सुबह और शाम के समय, जब लोग कामकाज, स्कूल या बाजार जाने के लिए...