भागलपुर, जून 17 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । बुडको द्वारा बिछायी गयी नयी पाइपलाइन से इन दिनों नगर निगम वार्ड 12 स्थित जवाहर सिनेमा हॉल के सामने वाले इलाके में रंगयुक्त नीला पेयजल निकलने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कुंदन कुमार, राजीव कुमार, मुन्ना, ललन सिंह, विवेक कुमार ने बताया कि नगर निगम ने नीले रंग की पाइप लाइन का कनेक्शन हमें दिया है। पिछले एक महीने से कभी पानी साफ आता है तो कभी नीला निकलने लगता है। सफेद रंग के डब्बे में जब पूरा पानी भरके देखा तो पूरा डिब्बा नीले रंग का हो जाता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी शिकायत की लेकिन सिर्फ टालमटोल करके वे चले जाते हैं। जबकि ये पानी हम सभी पीने के उपयोग में करते हैं। निगम प्रशासन को इसपर ध्यान देकर जल्द इस समस्या को दूर करना चाहिए। घर में छोटे-छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.