मधुबनी, फरवरी 8 -- झंझारपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 में बन रही सड़क के खरंजा निर्माण में कथित तौर पर घटिया ईंट के उपयोग से लोगों में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग निर्माण स्थल पर पहुंच गए और काम का विरोध शुरू कर दिया। विरोध की सूचना मिलते ही नगर परिषद मुख्य पार्षद के पति बबलू शर्मा, वार्ड 12 के पार्षद सिंहेश्वर राय, वार्ड 11 के पार्षद राजकुमार मंडल तथा संवेदक आयुष ट्रेडर्स के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इसके बाद साइट पर गिराई गई घटिया ईंटों को मजदूरों से तत्काल हटवा दिया गया। यह सड़क बेहट गांव की सीमा स्थित मुख्य सड़क से बेलारही गांव को जोड़ती है, जिससे वार्ड 11 व 12 की कनेक्टिविटी सीधे स्टेशन व मुख्यालय से होती है। वर्षों बाद सड़क निर्माण शुरू होने से लोग खुश हैं, लेकिन गुणवत्ता को लेकर सतर्क भी हैं। जानकारी...