चतरा, फरवरी 5 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वार्ड नंबर ग्यारह से वेदवती जायसवाल और वार्ड नंबर 13 से माया देवी वार्ड पार्षद पद पर निर्विरोध विजय घोषित हुई है। वार्ड नंबर 11 में नामांकण पत्र दो उम्मीदवारों ने भरा था। जिसमें वेदवती जायसवाल और कुमारी विनीता शामिल थी। नामांणकण पत्रो की स्क्रुटनी 5 फरवरी को नगर परिषद कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा किया गया। स्क्रुटनी के दौरान वेदवती जायसवाल का नामांकण पत्र वैध पाया गया। वहीं कुमारी विनीता का नामांकण पत्र त्रुटिपूर्ण होने के कारण उसे रद्द कर दिया गाय। इस तरह वार्ड नंबर ग्यारह से मात्र एक उम्मीदवार वेदवती जायसवाल बच गयी। इसके अलावा वार्ड नंबर 13 में वार्ड पार्षद पद के लिए मात्र एक उम्मीदवार माया देवी ने नामांकण पत्र दाखिल किया था। स्क्रुटनी में उनका नामांकण पत्र वैध पाया गया। इस तरह व...