किशनगंज, जनवरी 12 -- किशनगंज। तेजी से बढ़ती जनसंख्या के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए परिवार नियोजन आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। सीमित संसाधनों में संतुलित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए समुदाय स्तर पर जागरूकता और सहभागिता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को मजबूती देने के लिए जिले के सभी वार्ड सदस्यों को प्रखंड स्तर पर परिवार नियोजन जागरूकता हेतु प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए आज जिला स्तर पर जिला स्वास्थ्य समिति, किशनगंज में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी , जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी सहित सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वार्ड सदस्य बनेंगे परिवार न...