मुंगेर, जनवरी 7 -- असरगंज, निज संवाददाता। नगर पंचायत असरगंज के वार्ड संख्या पांच में चल रहे नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। मारवाड़ी टोला स्थित जगदीश स्टोर से महावीर स्थान विक्रमपुर तक नाली का निर्माण कराया जा रहा है । कार्य स्थल पर योजना का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है । नाली सड़क की सतह से काफी‌‌ ऊपर बनाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि नाली सड़क से ऊंची रहेगी तो बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं हो पाएगी और घरों के सामने पानी जमा हो जाएगा। इससे आवागमन में परेशानी होगी। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत की मुख्य पार्षद लुसी कुमा...