लातेहार, फरवरी 15 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को वार्ड नंबर तीन में चुनावी सरगर्मियां तेज रहीं। वार्ड संख्या तीन के प्रत्याशी वर्षा कुमारी ने क्षेत्र में रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी वर्षा कुमारी ने उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिजली, पानी, सड़क एवं शौचालय जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होने बताया कि क्षेत्र में नाली की समस्या काफी गंभीर है,इस पर सबसे पहले प्रमुखता से काम किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नाली निर्माण एवं नियमित सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को...