बेगुसराय, सितम्बर 12 -- नावकोठी। समसा पंचायत वार्ड नंबर 13 आर्द्रा भवन में वार्ड विकास के लिए योजना निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने की। उन्होंने कहा कि समसा पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने की शुरुआत हो गई है। प्रदान संस्था के द्वारा इस पंचायत का चयन किया गया है। योजनाओं के चयन व इससे लाभान्वित होने के तरीके की जानकारी दी गयी। इसमें रुचि लेने तथा सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। पंचायत के सामुदायिक विकास और व्यक्तिगत योजनाओं के चयन को लेकर प्रत्येक वार्ड में सामूहिक रूप से रोड मैप तैयार किया जा रहा है ताकि पंचायत के अंतिम पायदान पर रहने वाले नागरिक भी इस विकास की योजना से अछूता नहीं रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.