जमशेदपुर, फरवरी 18 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 के एक प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का निधन हो गया। इसकी सूचना वार्ड 33 के निर्वाची पदाधिकारी सह मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव को भी मिल गई। उन्होंने बताया कि उन्हें भी शीतल कुमार रजक के निधन की सूचना मिली है, लेकिन चुनाव जारी रखने या स्थगन के संबंध में निर्णय लेने से पूर्व उन्होंने उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है। बताया जाता है कि उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर निकाय) सच्चिदानंद महतो ने इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को दे दी है। उपायुक्त की ओर से इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार, आरओ हैंडबुक में तो स्पष्ट है। परंतु प्रत्याशियों को दी गई मार्गदर्शिका में उल्लिखित तथ्यों से भ्रम पैदा हो रहा है। वार्ड 33 उलीडीह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.