सासाराम, मई 22 -- कोचस, हिटी। नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 से कथित अपहृत कश्मीरा देवी (45 वर्ष) को गुरुवार को राजपुर थाना क्षेत्र की एक गांव से पुलिस ने बरामद की है। बरामद महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया कि अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर ढाई लाख रुपए ब्लॉक से मिलने की लालच में घर से निकल गई थी। महिला का पति चाय बेचने का काम करता है। उसने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद से पुलिस जांच कर रही थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर राजपुर के सखुआना गांव से महिला बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, फिलहाल महिला ठीक से बात नहीं कर पा रही है। मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। कोर्ट में बयान कराया जाएगा। कहा यह पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि महिला को जबरन ले जाया गया था या वह खुद किसी के साथ गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.