लातेहार, अप्रैल 28 -- लातेहार प्रतिनिधि। शहर के वार्ड दो अंतर्गत पॉलिटेक्निक रोड में नालियों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। वार्ड 2 के जयत्री नाला पुल के समीप पिंटू गुप्ता के घर से महेंद्र गुप्ता के घर होते हुए संजय कुमार के घर तक नालियों का कोई नामोनिशान नहीं है । उक्त रास्ते में जो पूर्व में नालियां निर्माण की गई थी , वह जर्जर अवस्था में है , कहीं तो नली का पता भी नहीं चलता है। नाली नहीं होने के कारण लोगों को घर से निकलने वाला गंदा पानी खेत या जयत्री नाले में बहाया जाता है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप उपाध्याय समेत कई लोगों ने कहा कि नगर पंचायत विभाग द्वारा अनुचित जगह पर नाली निर्माण समेत अन्य योजनाओं को कराया जा रहा है, जबकि इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में लोग निवास करते हैं। होल्डिंग टैक्स वसूलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.