भागलपुर, अगस्त 2 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बरसात के मौसम में लगातार हो रही बारिश से नगर निगम के वार्ड चार स्थित अहमदनगर में भीषण जलजमाव हो गया है। करीब 20 से 25 घरों के चारों तरफ पानी भर गया है। आने-जाने वाली मुख्य सड़क पर भी दो फीट पानी जमा हो गया है। स्थानीय मो. शाहिद ने बताया कि दो दिन पहले तो तीन फीट बरसात का पानी अहमदनगर में भरा था। पानी धीरे-धीरे घटने लगा था लेकिन शुक्रवार दिनभर हुई तेज बारिश के बाद फिर से पानी पूरे इलाके में भर गया है। देखने से ऐसा लगता है की मानो बाढ़ आ गई हो। पार्षद मनीष यादव ने बताया कि अभी इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। गंगा के जलस्तर में अब कमी हो रही है। पिछले वर्ष इलाके में बाढ़ आई थी। पीड़ितों को मुआवजा भी मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...