चम्पावत, फरवरी 8 -- लोहाघाट। नगर के ठाड़ाढुंगा वार्ड की समस्याओं को लेकर लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने खतरा बने पेड़ों और पुराने बिजली के पौलों को हटाने की मांग उठाई। सभासद योगेश जोशी ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि ठाड़ाढुंगा वार्ड में कई आवासीय भवनों के आसपास संरक्षित प्रजाति देवदार के पेड़ खतरे का कारण बन रहे हैं। इन पेड़ों को शीघ्र कटवाकर या सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की गई है, जिससे कि किसी दुर्घटना से बचा जा सके। वार्ड में 11 केवी बिजली की लाइन को पूर्णत इंसुलेटेड कवर्ड वायर से बदलने, पुराने क्षतिग्रस्त पोलों को हटाकर नए पोल लगाने की की मांग, जीजीआईसी स्कूल से ठांडाढुंगा वार्ड तक सड़क मार्ग का निर्माण की मांग उठाई। सभासद ने कहा कि सड़क निर्माण के न होने के कारण कारण लगभग 50 परिवार सरकारी योजनाओं के ...