चतरा, दिसम्बर 16 -- नगर परिषद क्षेत्र का वार्ड नंबर 3 भी अन्य वार्डों की तरह ही मुलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। इस वार्ड के अंतर्गत गुदरी मोहल्ला, दर्जीबिगहा, धरंगटोली और बुचीडाड़ी कुल चार मोहल्ले आते हैं। लेकिन किसी भी मोहल्ले में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। वार्ड में कुल दो मतदान केंद्र हैं। बूथ संख्या 435 में कुल मतदाता 686 हैं, जिनमें 350 महिलाएं और 336 पुरुष शामिल हैं। वहीं बूथ संख्या 436 में कुल मतदाता 871 हैं, जिनमें 438 पुरुष और 433 महिलाएं हैं। इस वार्ड में अभी से ही लोग चुनाव मैदान में उतरने के लिये व्याकुल दिख रहे हैं। हर उम्मीदवार का अपना अपना दावा है। वैसे पिछले पांच वर्षों में इस वार्ड में अन्य वार्डों की तुलना में कार्य नहीं हुए हैं। वार्ड में न तो पक्की सड़कें हैं और न ही नालियों की समुचित व्यवस्था। अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.