फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हैं। कोई इससे नुकसान तो कोई फायदे गिना रहा है। लेकिन भ्रांतियां कम नहीं हो पा रही। जिसके चलते भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न वार्डों में जागरुकता शिविर लगाकर इसके प्रति जागरुक करने काम करेंगे। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने मीडिया के समक्ष जानकारी देते हुए बताया कि इसको लेकर तीन मई से जागरुक करने को अभियान चलाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीन मई से भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग वार्ड और अलग-अलग विधान सभाओं में जाकर वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के बारे में विस्तार से जानकारियों को साझा करेंगे। जिससे आम जनमानस को इस संशोधन की आवश्यकता के बारे में जानकारी हो सके। कहा कि 2013 अधिनियम के तहत वक्फ बोर्ड न्यूनतम जांच और संतुलन के साथ एकतरफा रूप से संपत्तिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.