सहारनपुर, दिसम्बर 31 -- उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में सर्किट हाउस स्थित सभागार में नागरिक सुरक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें आपदा बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों पर विभाग के कार्यों की जानकारी वाले बैनर लगाए जाने और धार्मिक पर्वों पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने विभागीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार वर्तमान सरकार ने नागरिक सुरक्षा विभाग को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्डन अपने क्षेत्रों में आपदा बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व प्रमुख चौराहों पर विभागीय जानकारी वाले बैनर लगवाए जाएं तथ...