नवादा, दिसम्बर 8 -- वारिसलीगंज, निज संवाददाता वारिसलीगंज प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों एवं मिलरों के बीच समन्वय स्थापित करने को ले सहकारिता के ज्वाइंट रजिस्ट्रार के नेतृत्व में शनिवार को नवादा में हुई बैठक के निर्णय को वारिसलीगंज के अधिकांश पैक्स अध्यक्ष मानने से इंकार कर दिया है। फलस्वरूप सोमवार से किसानो के धान की खरीदारी नहीं हो सकेगी। पैक्स संघ के जिला उपाध्यक्ष सह अपसढ़ पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने कहा है कि शनिवार की बैठक में सही निर्णय नहीं हुआ था। सिर्फ प्रखंड के सौर एवं मंजौर पैक्स धान खरीद को तैयार हुए हैं। जबकि अन्य 14 पैक्स समन्वय मानने को तैयार नहीं है। बता दें कि क्षेत्र के किसानों को रबी बुआई के लिए पूंजी की कमी के वजह से किसान अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप फसल को व्यापारियों के हाथ औने पौने कीमत पर धान की बिक्री कर रहे हैं। सरक...