नवादा, फरवरी 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिवारिसलीगंज में तीन वर्षीय बच्चे की जहर देकर हत्या कर देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला सीता देवी (40) वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के धनकौल गांव के दिनेश सिंह की पत्नी बतायी जाती है। पुलिस के मुताबिक महिला के घर से एक ईंट बरामद किया गया था। जिस पर जहर के अंश लगे हैं। आशंका है कि ईंट पर जहर पीस कर बच्चे को पिला दिया गया था। जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा महिला के घर से मिला गंध और बच्चे के शरीर से मिला गंध दोनों मैच कर रहे थे। इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया था। साक्ष्यों की पुष्टि के बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। घटना गुरुवार को...