नवादा, जून 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा साइबर पुलिस की एसआईटी ने फायनेंस कम्पनियों के नाम पर लोन का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से ऑनलाइन ठगी मामले में पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी ने गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर उपलब्ध नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर तकनीकी सर्विलांस व मानवीय साक्ष्यों की मदद से मंगलवार को जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव में छापेमारी कर इन्हें दबोच लिया। इनके पास से 06 मोबाइल, 01 लैपटॉप, 01 कीबोर्ड, 02 आधार कार्ड, 02 एटीएम कार्ड, 01 पैन कार्ड, 02 बैक पासबुक, 01 ड्राइविंग लाइसेंस व सोने-चांदी के कई गहने जब्त किये गये हैं। गहनों में सोने की 01 अंगूठी, सोने की 01 जोड़ी झुमका, 01 नथिया, 01 बेसर, 01 मांग टीका, 01 गले का हार, 02 चांदी का पान का पत्ता, 05 चांदी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.