नई दिल्ली, जनवरी 4 -- वाराणसी में सबसे बड़े खेल मेला का आज से शुभारंभ होने जा रहा है। पहली बार 72वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता की शुरुआत सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। काशी के इतिहास का यह सबसे बड़ा खेल मेला होगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले ही वाराणसी पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता में देश की कुल 58 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 30 टीमें पुरुषों और 28 टीमें महिला वर्ग की शामिल हो रही हैं। दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन होगा। इसके बाद पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद ही मैच शुरू हो जाएंगे। 4 से 7 जनवरी तक लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 125 मैच होंगे। 8 जनवरी क...