हापुड़, जनवरी 19 -- जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करने का आरोप लगाकर नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा धरना स्थल सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि 10 जनवरी को भाजपा सरकार द्वारा वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को अचानक ध्वस्त कर दिया गया। जिसका जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होलकर द्वारा कराया गया था। उन्होंने बताया कि यह स्थान माता अहिल्याबाई होलकर के लिए एक विशेष महत्व रखता था। यहीं नहीं, यहां पर स्थापित माता अहिल्याबाई होलकर की पवित्र और ऐतिहासिक मूर्तियां भी ध्वस्तीकरण के पश्चात मणिकर्णिका घाट के मल...