सोनभद्र, जनवरी 10 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव के गोंड़ान बस्ती निवासी एक युवक की वाराणसी में मकान निर्माण के दौरान शटरिंग गिरने से शुक्रवार की शाम मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ वाराणसी में मकान निर्माण के कार्य में लगा हुआ था। पिछले 10 दिनों में सोनभद्र से बाहर कार्य करने वाले आधा दर्जन युवाओं की अब तक मौत हो चुकी है। म्योरपुर ब्लाक के नवाटोला गांव के गोंड़ान बस्ती निवासी 23 वर्षीय पन्नालाल पुत्र शिवशंकर अपने पिता के वाराणसी में भवन निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार की शाम मजदूरी करते समय भवन की शटरिंग गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते ही रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिवार वालों को हुई परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.