वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी में मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है, जिसके चलते रात के तापमान में कमी आई है। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, जिसका असर आगे भी देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से न केवल तापमान में गिरावट जारी रहेगी, बल्कि सुबह के समय घना कोहरा भी छाएगा। बुधवार को भी सुबह हल्का कोहरा रहा और दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान सामान्य से करीब 1.4 डिग्री कम होकर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया है कि इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण शुक्रवार से तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज होगी, जिससे ठं...