नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-2211 को मंगलवार सुबह खराब मौसम के कारण लखनऊ पर उतारा गया। वाराणसी एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने और तेज तिरछी हवाएं चलने के कारण विमान को उतरने में मुश्किल हो रही थी। विमान ऊपर चक्कर काटता रहा। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 4:55 बजे रवाना हुई थी और इसे 6:55 बजे वाराणसी पहुंचना था। हालांकि, तय समय से लगभग 10 मिनट पहले ही विमान वाराणसी के आसमान में पहुंच गया, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते रनवे पर लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की सलाह पर पायलट ने विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया। फ्लाइट को सुबह 6:42 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.