हिन्दुस्तान टीम, दिसम्बर 27 -- वाराणसी जिला सहकारिता विभाग में तैनात अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) के बेटे, बेटी, सास सहित चार की शुक्रवार की रात बिहार के छपरा में सोते समय दम घुटने से मौत हो गई। जबकि पत्नी सहित चार लोगों का इलाज पटना के एक निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। पूरा परिवार कमरे के अंदर बोरसी में अलाव जलाकर सो गया था। कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकता जान जाने की वजह बताई जा रही है। सारण डीएम और एसपी दोनों ने अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जांच की। बिहार के बक्सर निवासी एडीसीओ विजय कुमार सिंह की ससुराल अंबिका भवानी कॉलोनी में है। पशुपालन विभाग के प्रधान लिपिक के पद से रिटायर्ड स्व. राम लखन सिंह की बेटी अंजलि से उनका विवाह हुआ है। पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटे तेजस और सात माह की बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.