नई दिल्ली, फरवरी 4 -- हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा पूरे 7 साल के बाद बॉलीवुड में वापसी करती नजर आएंगी। फिल्म वाराणसी में वह फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी जिसे डायरेक्ट करने वाले हैं डायरेक्टर एस एस राजामौली। हिंदी सिनेमा को 'बाजीराव मस्तानी' और 'अग्नीपथ' जैसी फिल्में दे चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब राजामौली ने उन्हें यह फिल्म ऑफर की तो उन्होंने सिर्फ एक ही शर्त रखी थी। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने राजामौली से कहा था कि वह फिल्म में डांस करने का मौका चाहती हैं।प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी यह शर्त फिल्म 'वाराणसी' में लीड रोल प्ले कर रहे डायरेक्टर महेश बाबू ने भी इस बात को कन्फर्म किया है कि फिल्म में यह डांस नंबर काफी सेंसेशनल होने वाला है। सिनेमाब्लेंड के साथ बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह ...