वाराणसी, नवम्बर 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले आठ नवंबर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान काशी खजुराहो वंदेभारत ट्रेन के साथ ही कई योजनाओं की सौगात देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी काशी को बहुत बड़ी सौगात दे दी है। वाराणसी में प्रदेश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड को पीएमओ ने मंजूरी दे दी है। वरुणा नदी के किनारे लगभग 20 से 21 किलोमीटर लंबा यह मार्ग हरहुआ-राजातालाब रिंग रोड को नमो घाट से जोड़ेगा। इसके बनने से जौनपुर, प्रयागराज और लखनऊ से आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक बिना शहर में प्रवेश किए सीधे घाटों और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। वरुणा कॉरिडोर को सिटी ट्रांसपोर्ट से जोड़ने के प्रयास वर्ष 2019 से चल रहे हैं। पहले कॉरिडोर के किनारे ईआरटीएमएस (ई-रिक्शा ट्रांसपोर्ट मैनेजमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.