वाराणसी, दिसम्बर 5 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। तकनीकी दिक्कत और पायलट तथा क्रू स्टाफ के कार्य बहिष्कार से शुक्रवार को वाराणसी आने और जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की सभी 44 उड़ानें रद्द रहीं। इससे हजारों यात्री वाराणसी नहीं आ पाए और यहां से रवाना भी नहीं हो पाए। वहीं, बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह महानगरों को जाने के लिए पहुंचे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एयरलाइंस के अफसरों और सीआईएसएफ के अधिकारियों ने यात्रियों को काफी समझाया लेकिन वे अड़े हुए थे कि किसी भी तरह से उन्हें गंतव्य को भेजा जाए। इस दौरान एयरलाइंस काउंटर पर यात्रियों की भीड़ जुट गई, जबकि एयरपोर्ट का पोर्टिंको भी पूरी तरह यात्रियों से भर गया। दरअसल, बुधवार से ही वाराणसी आने वाले इंडिगो के कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई और लखनऊ के विमान निरस्त हो गए थे। बताया जा रहा है कि डीजीसीए के नए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.