लखनऊ, जनवरी 3 -- परिवहन विभाग में शनिवार को वाराणसी, मेरठ और सहारनपुर के आरटीओ का तबादला किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के 18 एआरटीओ को नई तैनाती दी गई है। इनमें कुछ अफसर हाल ही में प्रोन्नत हुए हैं। आलोक कुमार यादव को लखनऊ का नया एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। एसटीएफ की जांच के बाद वसूली के आरोप में लखनऊ के एआरटीओ, पीटीओ समेत कई कर्मचारियों निलंबित किए गए थे। इसके बाद ही बड़े पैमाने पर यह फेरबदल किया गया। ट्रकों को रिश्वत लेकर सीमा पार कराने वाले अफसरों के नाम उजागर होने के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सख्त तेवर अपनाए थे। इसके बाद ही निलंबन की कार्रवाई की गई, फिर नई तैनाती के आदेश जारी हुए। विशेष सचिव खेलपाल सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रशासन राघवेंद्र सिंह को वाराणसी, मनोज कुमार सिंह को आरटीओ प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.