प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवादददाता। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने अफसरों को वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग सहित जिले के सभी दुर्घटना बहुल इलाकों को चिह्नित करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि यहां पर सभी सुधार के काम किए जाएं, जिससे दुर्घटनाओं में लगातार कमी आए। डीएम ने कहा कि वाराणसी और मिर्जापुर मार्ग पर दुर्घटना बहुल इलाकों को चिह्नित कर वहां की तकनीकी खराबी को दूर करें। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को राजमार्गों व मुख्यमार्गों से जुड़ने वाली सड़को पर टेबल टॉप बनाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी डिवाइडर को पेंट करने व डिवाइडरों के कट प्वाइंट पर रिफलेक्टर लगाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ओवर स्पीडिंग रोकने, नशे की हालत में वाहन न चलाये जाने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.