अयोध्या, दिसम्बर 1 -- प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मैचों अयोध्या, संवाददाता। डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर अयोध्या में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को चार क्वार्टफाइनल मैच खेले गए। क्वार्टरफाइनल मैचों में वाराणसी, अयोध्या मंडल, गोरखपुर और अयोध्या छात्रावास की टीमों ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के साथ होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या अनिमेष सक्सेना ने बताया कि सोमवार को खेले गए प्रथम क्वार्टर फाइनल वाराणसी मंडल एवं आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 14-5 से पराजित करत...