फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 3 -- शमसाबाद, संवाददाता। मंडी में मक्का और बाजरा का केंद्र बना हुआ है। इस पर वारदाना खत्म होने से किसानों की फसल बिक नहीं पा रही है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। बुधवार को किसानों ने किसान नेता से शिकायत की। इस पर किसान नेता ने पहुंचकर विरोध जताया। गुरुवार से व्यवस्था ठीक होने का भरोसा दिया गया। इस पर किसान नेता अपने साथियों के साथ वापस लौट आये।किसानों ने बताया कि मक्का और बाजरा बेचने के लिए जब सेंटर जा रहे हैँ तो बताया जा रहा हैकि वारदाना नही है, आने पर तौल शुरू होगी। कोई सही जवाब नही दिया जा रहा है। ऐसे में परेशान किसानो ने किसान नेता संजय गंगवार को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इस पर वह सेंटर पर पहुंचे। केंद्र की देखरेख कर रहे उपदेश कुमार ने बताया कि सचिव बीमार है। वारदाना खत्म है। गुरुवार को वारदाना पहुंच जाये...