हाजीपुर, अगस्त 12 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता काजीपुर थाने के गुरमिया गांव में फरार वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर घरवालों ने हमला बोल दिया। इस घटना में गिरफ्तारी के लिए दरवाजे पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर परिवार की महिला सदस्यों ने पुलिस पदाधिकारियों से हाथापाई शुरू कर दी। इस घटना में दो पुलिस अफसर घायल हो गये। हालांकि पुलिस अफसरों ने जबांजी दिखाते हुए वारंटी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रंगदारी और जालसाजी का फरार अभियुक्त इंद्रजीत सिंह अपने ससुराल में रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सोमवार की रात फरार अभियुक्त की गरिफ्तारी के लिए गुरमिया गांव उसके ससुराल के घर पर छापेमारी की। पुलिस जैसे ही उसके गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंची। घर की महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हाथपाई शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.