गढ़वा, मई 5 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर अंचल के पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में अंचल के पांच थाना प्रभारियों के साथ क्राइम समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण, पुराने मामलों के निष्पादन और वारंटी की गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निरीक्षक सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करें। उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने और लगातार निगरानी रखने की भी बात कही। बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। सिंह ने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान से सड़क हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.