मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्टेट हेल्थ सोसायटी बिहार और जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मीरापुर स्थित एक निजी होटल में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। यह एनपीसीसीएचएच कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण के खतरों पर विस्तृत चर्चा करना और इसके रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाना था। राज्य स्टेट हेल्थ सोसायटी, पटना से आईं डॉ. रागिनी, स्टेट एपिडेमियोलॉजी और डॉ. अमित मिश्रा ने प्रतिभागियों को वायु प्रदूषण से होने वाले गंभीर खतरों से अवगत कराया। कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कार्य करने के लिए स्टेट हेल्थ सोसायटी द्वारा तीन जिलों को पायलट परियोजना के तहत चुना गया है, जिसमें मुजफ्फरपुर को भी शामिल है। वहीं डॉ. रागिनी ने सभी आशा फैस...