नोएडा, नवम्बर 22 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा में वायु प्रदूषण जस का तस बना हुआ है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 394 दर्ज किया गया। एक दिन पहले भी एक्यूआई इतना ही था। ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में मामूली कमी दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 364 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले एक्यूआई 11 अंक अधिक दर्ज किया गया। शहर का नॉलेज पार्क फाइव का एक्यूआई 410 रहा। वहीं नोएडा में सबसे वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर-125 दर्ज किया गया। एक्यूआई 430 रहा। दोनों शहरों में पीएम 10 और पीएम 2.5 का अधिकतम एक्यूआई 500 से अधिक दर्ज किया गया। नोएडा में नवंबर महीने में एक दिन भी एक्यूआई 200 से कम नहीं हुआ है। वहीं ग्रेटर नोएडा में महज एक दिन एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया है। नोएडा के सेक्टर-116 में लगी मशीन खराब होने के कारण आंकड़ें नहीं मिले। यह स्थान एक हफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.